header ads

पटना सबसे गर्म, शुष्क हुआ मौसम, बढ़ेगी ठंड; रात के तापमान में होगी गिरावट

पटना सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चार दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए थे। इसके साथ ही निम्न हवा का दबाव सक्रिय था। इससे चार दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में चार डिग्री तो न्यूनतम में 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इसकी वजह से गुरुवार को बिहार के 38 जिलों में पटना सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क है। इसके साथ उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे जम्मू-काश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे बर्फीली हवाएं दिल्ली, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार में प्रवेश कर रही है। इसकी वजह से पटना सहित बिहार के सभी क्षेत्रों में दिन का तापमान स्थिर और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज होगी।

हालांकि, 48 घंटे के दौरान आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे। पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। शुक्रवार को पटना में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patna is the hottest, dry season, will increase cold; Night temperature will fall


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget