header ads

मनाली, भुंंतर और बंजार में कांग्रेस साफ, कुल्लू में न कांग्रेस न भाजपा

नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनावों में जिला कुल्लू में हालांकि बंजार, भुंतर नगर पंचायत और नगर परिषद मनाली में भाजपा काा परचम लहराया है, लेकिन कुल्लू नगर परिषद में तो कांग्रेस कोई कमाल कर पाई है और न ही भाजपा अपना चमत्कार दिखा पाई है, लेकिन आजाद उम्मीदवारों ने जरूर अपनी ताकत का प्रदर्शन करवाया है।

नगर परिषद कुल्लू में 3 उम्मीदवार कांग्रेस के विजेता हुए हैं और तीन उम्मीदवार भाजपा के विजेता हुए हैं । इसके अलावा 4 उम्मीदवार कांग्रेस के विजयी हो पाए हैं जबकि एक उम्मीदवार सीपीएम का भी जीत दर्ज करवाने में कामयाव हो पाया है।


सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशतता बंजार में

जिला कुल्लू के नगर परिषद कुल्लू, मनाली और नगर पंचायत भुंतर और बंजार के लिए मतदान प्रक्रिया हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशतता बंजार नगर पंचायत में 73.80 फीसदी दर्ज की गई है। इसके अलावा कुल्लू नगर परिषद में 67 फीसदी, मनाली में 65.10 फीसदी, नगर पंचायत भुंतर में 65.85 फीसदी रहा। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है।


बंजार में कांग्रेस को झटका

नगर पंचायत के चुनावों में बंजार नगर पंचायत में कांग्रेस को झटका लगा है यहां का 7 वार्डाें में से 4 प्रत्याशी भाजपा समर्थित जीते हैं जबकि 3 प्रत्याशी कांग्रेस समर्थित जीते हैं। ऐसे में नगर पंचायत बंजार में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष होंगे। बहरहाल, इस चुनाव से कांग्रेस को झटका लगा है। यहां कांग्रेस समर्थित वार्ड नम्बर 1 ये कपिल, 4 उर्मिला, 6 से बबीता विजयी रही जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों में वार्ड नम्बर 2 से आशा, वार्ड तीन से महेंद्र, वार्ड 5 से प्रकाश, वार्ड 7 से कुलदीप विजयी रहे।

भुंतर में 5 भाजपा, 2 कांग्रेस की झोली में

भुंतर नगरपंचायत के चुनाव परिणाम में 7 वार्डाें में से 5 में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत दर्ज हुई है जबकि 2 वार्डाेें में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है। जीत दर्ज करने वाले भाजपा समर्थित उम्मीदवारों में वार्ड नम्बर एक से कर्ण सेठी, 2 से मीना ठाकुर, तीन से दिनेश कुमार, 6 से उर्मिला और 7 नम्बर वार्ड से रविंद्र डोगरा शामिल है जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों में वार्ड नम्बर 4 से अजय और 5 नम्बर वार्ड से पवन कुमार शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget