रूपी राज घराने के बडे़ बेटे दानवेंद्र सिंह ने भी राजनीति में कदम धर लिया है। अपने पिता एवं कदावर नेता महेश्वर सिंह का देव नीति में कदम-कदम पर साथ निभाने वाले दानवेंद्र सिंह ने कुल्लू नगर परिषद में बार्ड नम्बर-4 से चुनाव लड़ने का एलान किया है और भाजपा ने उन्हें यहां से पार्टी समर्थित उम्मीदवार बनाया है।
ऐसे में रूपी राज घराने के छोटे बेटे के बाद अब बडे़ बेटे ने अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाशने की शुरूआत की है। हालांकि अभी तक दानवेंद्र सिंह देव नीति को ही संभाल रहे थे और क्रिकेट एसोसिएशन जिला कुल्लू के अध्यक्ष रहे हैं लेकिन अब वे पाषर्द का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में है। लिहाजा, नगर परिषद का चुनाव उनके आने वाले राजनीतिक करियर की दशा और दिशा भी तय करेगा।
लेकिन अभी देखना यह है कि वे नगर परिषद में पाषर्द का चुनाव जीतने में कामयाव होते हैं या नहीं, लेकिन वे अपने सुलतानपुर स्थित रूपी पेलैस बाले वार्ड नम्बर-4 से चुनावी जंग में उतरे हैं। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि रूपी राज घराने का बड़ा बेटा अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाशने में जुट गए हैं।
दानवेंद्र सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह के बडे़ बेटे हैंं। महेश्वर सिंह ने भाजपा के भीतर चार दशक से ज्यादा का समय सक्रिय राजनीति में दिया है। निश्चित रूप से दानवेंद्र सिंह अपने पिता के अनुभव का सदुपयोग कर राजनीति में अपना भविष्य तराशेंगे।
छोटे बेटे हितेश्वर सिंह लगातार दो बार जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं जिन्होंने बंजार विधानसभा क्षेत्र में अपना अच्छा खासा राजनीतिक रसूख पैदा कर लिया है। चर्चा है कि अगर दानवेंद्र सिंह चुनाव जीतते हैं तो वे नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी की दौड़ में भी शामिल हो सकते हैं।
महेश्वर सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर...
बड़े बेटे दानवेंद्र सिंह के नगर परिषद में चुनाव में उतरने से पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। जिस बार्ड से उनके बेटे दानवेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं वह महेश्वर सिंह का अपना वार्ड है। बेटे को चुनाव जितवाना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। दानवेंद्र सिंह को कुल्लू नगर परिषद में वार्ड नम्बर 4 से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है।
बहु आजाद प्रत्याशी
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की प्रतिष्ठा सिर्फ नगर परिषद में अपने बेटे को चुनाव लड़वाने से दाव पर नहीं बल्कि जिला परिषद के लिए धाउगी वार्ड से आजाद रूप से चुनाव लड़ रही उनकी बहू विभा सिंह का जीतना भी प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। छोटे बेटे ने यहां लोगों में अच्छी खासी पकड़ बनाई है, बंजार क्षेत्र में महेश्वर की भी अच्छी खासी राजनीतिक पकड़ है। बहू के आजाद प्रत्याशी बनने से वे धर्मसंकट में हैं।
दिग्विजय से मुकाबला
इन दिनों दानवेंद्र सिंह चुनाव प्रचार करने में जुट गए हैं और अपने वार्ड में हर एक मतदाता तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि दूसरी तरफ यहां कांग्रेस ने दिग्विजय को अपनी पार्टी समर्थित उम्मीदवार उतारा है। ऐसे में यहां से भाजपा समर्थित दानवेंद्र सिंह और कांग्रेस समर्थित दिग्विजय के बीच में मुकाबला होगा और दोनों अपनी अपनी जीत दर्ज करवाने के लिए मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment