उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ अपने स्थानांतरण के बाद वीरवार को सुबह 10 बजे हिमाचल हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी न्यायाधीश मलिमथ को शपथ दिलाएंगे।
राष्ट्रपति की ओर से 31 दिसंबर को जारी अधिसूचना के तहत उनका तबादला उत्तराखंड हाईकोर्ट से हिमाचल हाईकोर्ट किया गया था। गौरतलब है कि 25 मई 1962 को जन्मे न्यायाधीश आर मलिमथ ने 28 जनवरी 1987 से कर्नाटक हाईकोर्ट में वकालत शुरू की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment