थाना क्षेत्र के शहर स्थित वार्ड संख्या 5 में डीएवी रोड में चोरों द्वारा धमेंद्र सिंह के घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह पुपरी डीएवी रोड स्थित अपने आवास में नहीं थे। वो अपने पैतृक गांव फुलवरिया में सपरिवार थे। इसी बीच रात को सुनसान घर का लाभ उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गये। इसके बाद कमरा में रखा हुआ बक्सा, गोदरेज तोड़कर कीमती कपड़ा एवं हजारों मूल्य का चांदी का सामान चुराकर ले गये। वही आवाज होने पर पड़ोस के लोग स्थल पर पहुंचे, पर तब तक चोर फरार हो चुके थे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment