सोलन जिला के उपमंडल नालागढ़ के तहत चंगर क्षेत्र की जगतपुर पंचायत के जगराला गांव के 41 साल के हवलदार मेजर कुलदीप सिंह का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर रविवार दोपहर बाद नालागढ़ पहुंचा। नालागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र कीरतपुर साहिब में पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनकी दोनों बेटियों ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। जिला सोलन मेजर दीपक सिंह धवन ने बताया के शहीद कुलदीप सिंह 79 मीडियम रेजिमेंट में तैनात थे। लद्दाख के द्रास में वह 7 जनवरी को ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान शहीद हो गए थे। द्रास में मौसम खराब होने के चलते उनका शव शनिवार को नालागढ़ नहीं पहुंच पाया था। दाह संस्कार में पहुंचे विधायक लखविंदर राणा ने शोक प्रकट किया।
विधायक बोले, प्रशासन के इंतजाम रहे नाकाफी
विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार न पुलिस प्रशासन द्वारा शहीद की गाड़ी को पायलट किया गया और न ही प्रोटोकॉल के अनुसार सलामी दी गई। यह सरकार व प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment