सीटू जिला कमेटी कुल्लू के बैनर तले कुल्लू जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। सीटू राज्य कमेटी के महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की एनडीए सरकार पिछले 6 वर्षों से लगातार देशी और विदेशी पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए मजदूर विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। सितम्बर 2020 में संसद सत्र में बिना चर्चा किए श्रम सुधारों के नाम पर सभी श्रम कानूनों को खत्म करके जो चार श्रम संहिताओं को बनाया गया है।
उन श्रम संहिताओं के लागू होने पर आने वाले समय में मजदूर वर्ग पूंजीपतियों के गुलाम हो जाएंगे। इस मौके पर सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम, जिलाध्यक्ष सर चन्द, जिला कोषाध्यक्ष भूप सिंह भंडारी, सीटू जिला महासचिव राजेश ठाकुर, भवन एवं सड़क निर्माण यूनियन के जिला प्रधान रामचन्द व सचिव चमन ठाकुर ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment