header ads

आरसीपी बोले- अति पिछड़ा हमारे खास समर्थक, प्रमंडलों में घूमेगा कर्पूरी रथ

जदयू ने खुद को और मजबूत बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में अति पिछड़े व वंचित समुदाय पर खासा जोर रहेगा। पार्टी का ‘कर्पूरी रथ’ हर प्रमंडल में घूमेगा। लोगों को सरकार की उपलब्धि तो बताई ही जाएगी, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक ताकतवर बनाया जाएगा। शुक्रवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने इसके लिए अति पिछड़ा व वंचित समाज के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की।

इसमें ‘कर्पूरी रथ’ से जुड़ी रणनीति तय की गई। आरसीपी सिंह ने सभी स्तरों पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा- सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता ही राजनीतिक दल के मेरुदंड हैं। यही सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक परिवर्तन के संदेश वाहक हैं।

लिहाजा, इन्हें वैचारिक दृष्टि से सशक्त बनाकर राजनीतिक चुनौतियों को स्वीकार करने में सक्षम बनाना जरूरी है। बैठक में प्रो. रामवचन राय, डॉ. नवीन कुमार आर्य, लक्ष्मेश्वर राय, भारती मेहता, प्रो. प्रमिला प्रजापति, राजेश पाल, अरविंद निषाद, संजय मालाकार, मोहन राजभर, मुन्ना पटवा, नरेंद्र अदरखी, मुकेश टिकुलहार, भीष्म सहनी, संतोष महतो, किशोर कुमार लहेरी, राजीव शर्मा आदि मौजूद थे।

नीतीश कुमार के काम के कारण पार्टी को मिला सभी वर्गों का साथ
आरसीपी सिंह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास का जो काम किया है, उसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिला है। दो राय नहीं कि जदयू की राजनीति के केंद्र में अति पिछड़ा और वंचित समाज है। यही हमारा प्रमुख समर्थक समूह है। पहले यह समूह अलग-अलग जातियों में बंटा हुआ था।

नीतीश कुमार ने पहली बार इसे एक समूह में लाकर वर्ग के रूप में राजनीतिक पहचान दी। यह एक-एक ईंट को जोड़कर महल का स्वरूप देने जैसा है। इस समूह को विकास का लाभ मिले और इसका सशक्तीकरण हो, यह हमारी प्राथमिकता है। हमारी सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अति पिछड़ा व वंचित समाज के प्रमुख नेताओं के साथ अारसीपी सिंह।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget