header ads

शिमला जिला में तीन कोविड पेशेंट‌ ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया

प्रदेश के अन्य नगर निकायों के साथ रविवार को शिमला जिला के नगर निकायों में भी मतदान हुआ। शिमला जिला में आठ नगर निकाय हैं, जिनमें कुल 62.37 फीसदी मतदान रहा। शिमला जिला के सभी नगर निकायों में कुल 16025 मतदाता हैं, जिनमें 8739 पुरुष और 7286 महिला मतदाता हैं।

रविवार को जिला में कुल मतदताओं में से 9996 मतदाताओं ने चुनावों में मतदान किया, इनमें 5408 पुरुष मतदाताओं और 4588 महिला मततातओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तहह शिमला जिला के सभी नगर निकाय के चुनावों में कुल 62.37 फीसदी मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान करने गए। मतदान करने वालों में महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों की तुलना में ज्यादा रहा है।

महिला मतदाताओं में से 62.97 फीसदी ने मतदान किया जबकि पुरूषों से 61.88 फीसदी मतदान में हिस्सा लिया। शिमला जिला में तीन कोेविड मतदताओं ने मतदान किया, जिसमें रामपुर नगर परिषद में एक और ठियोग नगर परिषद में दो कोविड संक्रमित लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget