सड़क हादसे में हाल ही में आठ जनवरी को यहां द्रमन-गोलवां के समीप एक ट्रैक्टर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। इसमें दो लोग घायल हो गए थे। हादसे में गांव भरां का विकेश चौहान सुपुत्र बख्शी चंद और चालक सचिन कुमार गांव चौबू इस दुर्घटना में घायल हो गए थे । इसके बाद उन्हें उपचार के लिए बाला जी अस्पताल कांगड़ा शिफ्ट किया गया था।
गौरतलब है कि एहजू से गोलवां की तरफ आते हुए ट्रैक्टर गहरे नीचे गिर गया था। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर पर सवार दोनों युवकों ने सतर्कता बरतते हुए ट्रैक्टर से छलांग लगा दी थी, लेकिन भरां निवासी विकेश कुमार को गंभीर चोटें लगी थीं। इलाज के दौरान रविवार को 3 बजे के करीब विकेश चौहान का निधन हो गया। इस हादसे से सारा भरां गांव सदमे में है। ज्ञातव्य है कि विकेश चाैहान का परिवार काफी निर्धन है। गांव के जगरनाथ चौहान, लेखराज, संजीव और सुभाष चंद ने सरकार से इस परिवार को आर्थिक मदद की भी मांग की है। मृतक का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद संस्कार होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment