रविवार को एनएच-5 मालिंग नाला के पास भारी चट्टानें खिसकने से मार्ग कई घंटे अवरुद्ध रहा। रविवार को भारी चट्टानें खिसकने से मार्ग पूरी तरह बंद रहा, जिससे मार्ग के दोनों तरफ कई वाहन फंसे रहे। सीमा सड़क संगठन के मजदूरों ने सोमवार को मार्ग बहाल किया गया। गौर रहे कि जिला में रविवार को सुबह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जिस कारण इन क्षेत्रों में मार्ग फिसलन भरी है। साथ ही चट्टानें खिसक रही हैं।
सोमवार को मार्ग बहाली होने के साथ स्थानीय ग्रामीणों व मार्ग में फंसे लोगों ने राहत ली। सीमा सड़क संगठन के ओ सी समदु ने कहा कि अवरुद्ध मार्ग सोमवार को बहाल कर दिया गया है। उधर उपायुक्त किन्नौर हेमराज बेरवा की लोगों से अपील है कि दो दिन बर्फबारी की आशंका है,ऐसे में बेवजह घर से बाहर न निकले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment