पंचायत चुनावों में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए रविवार को जुखाला काॅलेज में आयोजित रिहर्सल प्रोग्राम इंटरनेट कनेक्टिविटी प्राॅब्लम की भेंट चढ़ गया। रिहर्सल में भाग लेने के लिए विभिन्न स्थानों से 57 कर्मचारी काॅलेज पहुंचे थे। उन्हें 2 घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद बैरंग लौटना पड़ा। काॅलेज प्रशासन का कहना है कि कनेक्टिविटी की समस्या से प्रशासन को पहले ही अवगत करवा दिया गया है।.
चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए पहले रिहर्सल प्रोग्राम होता था, लेकिन इस बार कोविड-19 की वजह से प्रशासन ने यह व्यवस्था आॅनलाइन की थी। इस बारे में काॅलेज प्रिंसीपल अंजुबाला शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन को पहले ही अवगत करवा दिया गया था इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment