गंगा का जलस्तर पटना के गांधी घाट पर 24 घंटे में 17 सेमी बढ़ा है। शनिवार को गंगा खतरे के निशान (48.60 मीटर) से 26 सेमी ऊपर 48.86 मीटर पर बह रही है। वहीं, दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 50.05 मीटर है। यहां खतरे का निशान 50.45 मीटर है। उधर हथिदह में नदी खतरे के निशान से 22 सेमी ऊपर है।
सोन और पुनपुन नीचे
शनिवार को सोन नदी का जलस्तर इंद्रपुरी, कोईलवर और मनेर घाट पर क्रमश: 103.74, 52.70 और 51.57 मीटर मापा गया। इंद्रपुरी, कोईलवर और मनेर घाट पर क्रमश: खतरे का निशान क्रमश: 108.20, 55.52 और 52 मीटर है। पुनपुन नदी का जलस्तर पालमेरगंज घाट पर 93.61 मीटर, किंजर घाट पर 63.02 मीटर और श्रीपालपुर घाट पर 48.85 मीटर मापा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment