header ads

जिले में 2 खाद दुकानाें का लाइसेंस रद्द, 15 निलंबित व 14 दुकानादारों से स्पष्टीकरण

जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि जिले में यूरिया की कमी को पूरा करने के लिए विभागीय स्तर से कार्रवाई की गई है। सप्ताह में यूरिया के दो रैक बेतिया पहुंच जायेंगे। जिससे यूरिया की किल्लत खत्म हो जायेगी तथा प्रत्येक किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध हो पाएगा। कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने जिला डीएओ को सख्त हिदायत दिया कि जिले के सभी अनुज्ञप्तिधारी उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान पर किसान सलाहकार,कृषि समन्वयक एटीएम की प्रतिनियुक्ति की जाए। उनकी निगरानी में यूरिया का वितरण व बिक्री करवाना सुनिश्चित किया जाय।जिले में अबतक कुल 50 उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गयी है।

छापेमारी के दौरान 31 उर्वरक विक्रेताओं के यहां अनियमितता पाई गयी है। अनियमितता करने वाले जिले के 15 उर्वरक विक्रेताओं का अनुज्ञप्ति निलंबित कर दिया गया है। साथ ही 02 दुकानदारों का अनुज्ञप्ति रद्द भी किया गया है। वहीं 14 अन्य उर्वरक विक्रेताओं से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर उक्त उर्वरक विक्रेताओं के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। डीएओ को निर्देश दिया गया कि कृषि विभाग एक व्हाट्सएप नंबर अविलंब जारी करें, ताकि जिले के किसानों को यूरिया की कालाबाजारी तथा अन्य समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत इसकी शिकायत कर सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget