header ads

फर्स्ट ईयर में 65 प्रतिशत सरकारी सीटें भरीं, निजी कॉलेजों में 35 प्रतिशत तक ही प्रवेश

ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण के तहत सरकारी कॉलेजों में करीब 65 प्रतिशत छात्रों के प्रवेश हो चुके हैं। जबकि प्राइवेट कॉलेजों में प्रवेश धीमा है। अधिकांश प्राइवेट कॉलेजों में 35 प्रतिशत तक सीटें ही भरी है। दाखिले के लिए अब दूसरा चरण मंगलवार से शुरू होगा।
शिक्षाविदों का कहना है कि सरकारी कॉलेजों की बड़ी संख्या में सीटें भर जाएगी लेकिन इस बार प्राइवेट कॉलेजों की स्थिति अच्छी नहीं है। कई प्राइवेट कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह सकती है। इससे पहले, कोरोना वायरस की वजह से इस बार कॉलेजों में प्रवेश की प्रकिया देर से शुरू हुई है। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की देखरेख में ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए। इन आवेदन के अनुसार मेरिट सूची तैयार कर कॉलेजों को दी गई। इसके अनुसार वहां प्रवेश दिया जा रहा है। कुछ कॉलेजों से प्रवेश से लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से कॉलेजों में चहल-पहल कम है। पहले के समय में प्रवेश के समय चहल-पहल रहती थी, लेकिन इस बार ऐसी स्थिति नहीं है। छात्र भी कम आ रहे हैं। प्रवेश को लेकर परेशानी हो रही है। इसी तरह ऑनलाइन आवेदन के सिस्टम से भी परेशानी बढ़ी है। इससे भी सीटें खाली रहने की संभावना बनी है। क्योंकि, ऑनलाइन आवेदन के बाद विवि से जो लिस्ट मिली है उसके अनुसार प्रवेश दिया जाना है। लेकिन जिनके नाम आए हैं उनमें से कई छात्र नहीं आ रहे हैं। जो छात्र आ रहे हैं उन्हें सीधे प्रवेश नहीं दे पा रहे हैं।

आवेदन के लिए मिलेंगे दो दिन : ग्रेजुएशनन फर्स्ट ईयर में प्रवेश का दूसरा चरण 25 अगस्त से शुरू होगा। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन 26 तक ही भरे जाएंगे। यानी आवेदन के लिए छात्रों को दो दिन का समय दिया जाएगा। इसके अनुसार 27 अगस्त को प्रवेश के लिए दूसरी लिस्ट जारी होगी। इस लिस्ट के अनुसार 31 अगस्त तक प्रवेश होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget