नवा रायपुर में विधानसभा भवन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। महानदी भवन (मंत्रालय) और इंद्रावती भवन (एचओडी बिल्डिंग) के ठीक सामने करीब 51 एकड़ जमीन पर नए विधानसभा भवन का निर्माण किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। औपचारिक भूमिपूजन 28 अगस्त को रखा गया है। दरअसल नवा रायपुर के सेक्टर-19 में ही मंत्रालय व एचओडी बिल्डिंग हैं। विधानसभा भवन इसी सेक्टर के आधे हिस्से में बनेगा।
पीडब्ल्यूडी अफसरों ने बताया कि के इंजीनियर विधानसभा भवन का डिजाइन तैयार करने में जुटे हैं और एक-दो दिन में इसे फाइनल कर लिया जाएगा। नया रायपुर में विधानसभा भवन भवन बनाने की चर्चाएं पिछली सरकार के समय शुरू हो गई थीं, लेकिन प्रक्रिया अब शुरू हुई है। विधानसभा के नए भवन को बनाने के लिए करीब 270 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद भवन निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी टेंडर जारी करेगा। अक्टूबर अंत तक विधानसभा भवन बनाने का कार्य शुरू होगा। इसे अधिकतम दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है। बता दें कि मंगलवार से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान नए भवन के निर्माण की जानकारी सदन में दी जा सकती है।
तीन फ्लोर का होगा भवन
विधानसभा भवन को आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा ताकि सदस्यों को सभी तरह की सुविधाएं मिल सकें। भवन तीन मंजिला होगा। अलग-अलग कैटेगरी व पद के हिसाब से कार्यालयों एवं कमरों का निर्माण किया जाएगा। पक्ष-विपक्ष के विधायकों के बैठने के लिए विशेष सीट बनाई जाएंगी। अलग-अलग दीर्घा का निर्माण होगा। विधानसभा के नए भवन में पार्किंग का सिस्टम भी अलग रहेगा। कैफेटेरिया और कैंटीन भी बनाए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment