header ads

शहर की 25 यूनियनें अब चलाएंगी प्रीपेड टैक्सियां, परिवहन विभाग ने दिया एप का डेमाे, कहीं से कभी भी कर सकेंगे टैक्सी की बुकिंग

शहर के लाेगाें काे जल्द ही टैक्सी के मनमाने रेट से राहत मिलने जा रही है। परिवहन विभाग ने प्रीपेड टैक्सी काे अंतिम रूप देने के लिए पूरी तैयारियां कर दी गई है। वीरवार काे शिमला के परिवहन कार्यालय में शहर की करीब 25 यूनियनाें काे प्रीपेड टैक्सी एप का डेमाे दिया गया। इस दाैरान यूनियन के पदाधिकारियाें काे बताया गया कि एप में जहां टैक्सी शेयरिंग का ऑप्शन रहेगा, वहीं इसके लिए लाेग ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे। जल्द ही परिवहन विभाग इसके लिए माेबाइल एप लॉन्च करेगा।

इसका सबसे ज्यादा फायदा शहर में आने वाले पर्यटकाें काे हाेगा। अभी शहर में चलने वाली टैक्सियां मनमाने रेट पर सवारियां बिठाती हैं और तो वहीं बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटकाें से भी ज्यादा वसूली होती है। परिवहन विभाग शिमला के आरटीओ दिलेराम का कहना है कि प्रीपेड टैक्सी याेजना शुरू करने पर काम चल रहा है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा।आम लाेगाें काे इसका फायदा मिलेगा।

अभी शहर में पैकेज के नाम पर हाे रही है ठगी

बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकाें से पैकेज के नाम पर ठगी हाे रही है। पर्यटकों को सभी टूरिस्ट स्पॉट नहीं घुमाए जाते हैं। शहर में निजी गाड़ियों को भी बतौर टैक्सी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस सबसे शिमला के टैक्सी ऑपरेटराें काे भी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं, यही नहीं कुछ टैक्सी चालक रात के समय दाेगुने रेट पर टैक्सियां बुकिंग पर दे रहे हैं। पुराने बस स्टैंड से नालदेहरा के 1500 से दाे हजार रुपए वसूले जा रहे हैं। वहीं, जाखू और कुफरी घूमने के लिए एक टैक्सी चालक 1800 रुपए ले रहे हैं। जबकि इस रूट के लिए प्रशासन ने करीब 700 से 800 रुपए तय किए हैं। अब प्रीपेड टैक्सी में इस तरह की लूट नहीं हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget