header ads

2 साल बाद भी ऑडिटोरियम निर्माण के लिए जमीन चिह्नित नहीं कर सका प्रशासन

तकरीबन दो साल से जमीन न मिलने के कारण ऑडिटोरियम निर्माण का कार्य पेंडिंग में पड़ा हुआ है। इसके लिए जिला पदाधिकारी व जिला खेल पदाधिकारी द्वारा रहिका अंचल अधिकारी, राजनगर अंचलाधिकारी व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को अबतक 5 बार जमीन अधिग्रहण के लिए रिमांइडर लेटर भेजा जा चुका है। इतनी बार रिमांइडर लेटर भेजे जाने के बाद भी अधिकारी गंभीर नहीं हो सके हैं। हर बार इनके द्वारा डीएम के आदेश की अनदेखी की जाती रही है। वहीं, यह लापरवाही निर्माण कार्य में बाधा खड़ी कर रही है। बार-बार रिमांइडर भेजे जाने के बाद भी इस दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं किया जा सका है। पहला रिमांइडर 15 फरवरी 2018, दूसरा रिमांइडर 7 सितंबर और तीसरा रिमांइडर 27 नवंबर को दिया जा चुका है। चौथा रिमांइडर 10 जनवरी और पांचवा रिमांइडर भी भेजा जा चुका है।

कुल मिलाकर इन पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण इस कार्य को आगे बढ़ाए जाने में समस्या आ रही है लेकिन अधिकारियाें काे इससे काेई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि जिला मुख्यालय में एक आधुनिक ऑडिटोरियम की आवश्यक्ता लंबे समय से महसूस की जा रही है। इसके कारण बड़े-बड़े आयोजनों को भी यत्र-तत्र करना जिला प्रशासन और अन्य आयोजकों की मजबूरी होती है। पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय स्तर के आयोजन व बड़े-बड़े कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन को पंडाल आधारित ऑडिटोरियम का निर्माण करना पड़ता है। साथ ही इस पर भारी खर्च भी किया जाता रहा है। भारी खर्च के बावजूद भी इसके खुला रहने के कारण कई तरह की समस्या होती रही है। सुरक्षा सहित कई अन्य समस्या भी आती रही है। वहीं कई महत्वपूर्ण आयोजनों की जिम्मेदारी से भी जिला वंचित रह जाता है।

राजनगर के सीओ को फिर भेजा गया है नोटिस- विजय पंडित
डीएसओ विजय पंडित ने बताया कि जमीन की समस्या का समाधान होने के बाद शीघ्र ही इस पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जब तक जमीन नहीं मिली है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। हम लोगों ने स्वयं दर्जनों जमीन देखी है पर संतुष्टि नहीं मिल पा रही है। वहीं राजनगर के सीओ ने एक जमीन का प्रस्ताव भेजा है। इस पर भी आगे की कार्रवाई के लिए सीओ को पत्र दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Administration could not mark land for construction of auditorium even after 2 years


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget