header ads

बारिश से चार सड़कें देर शाम तक बंद, लोनिवि को बरसात में अब तक 377 करोड़ का नुकसान

उपमंडल नालागढ़ में लगतार हो रही भारी बरसात ने अब तक लोक निर्माण विभाग के 377 करोड़ की चपत लगा चुकी है। बुधवार को हुई तेज बारिश ने सड़कों की टायरिंग तबाह करते हुए चार मार्गों पर पहाड़ दरकने से आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। सबसे ज्यादा नुकसान शालाघाट-अर्की-कुनिहार-बरोटीवाला मार्ग को पहुंचा है। सुबह हुई बारिश से यह सड़क देर शाम तक भी प्रभावित रही।

इसके अलावा बगलैहड़-राजवंती-मलैहनी, पल्ली-सनोगड़ी व लेही-घरेड़ लिंक रोड़ पर भी लैंड़ स्लाइडिंग होने से बंद रहा। इन लिंक रोड़ के तहत आने वाली पंचायतें व गांव के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रभावित सड़कों की सूचना लोक निर्माण विभाग मंडल नालागढ़ को दी, जिसके बाद विभाग ने तुरंत जेसीबी मशीनें भेजकर मार्गों को बहाल करने का काम शुरू किया। डिवीजन में अब तक बारिश से हुए नुकसान ने लोनिवि नालागढ़ के लिए आफत खड़ी कर दी है। अब तक का सबसे ज्यादा नुकसान विभाग के तहत आऩे वाली सड़कों, डंगें व पुलिया को पहुंचा है।
लोनिवि मंडल नालागढ़ एसडीओ राजकुमार का कहना है कि बारिश के चलते पहाड़ी एरिया के चार मार्ग बंद हुए थे, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान शालाघाट-अर्की-कुनिहार-बरोटीवाला मार्ग को पहुंचा है। मार्ग पर भारी मलबा आने से प्रभावित हुआ। जहां तुरंत मशीनें भेजकर बहाल करने का काम शुरू किया।

हर बरसात में इन मार्गों को होता है नुकसान
पहाड़ी एरिया में बारिश से दो दर्जन मार्गों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है, जिसमें नालागढ़-रामशहर-कुनिहा-शिमला, मंडयारपुर, नानोवाल, कल्याणपुर, बरोटीवाला, बद्दी-साई-रामशहर, रामशहर-सुन्ना-नेरली, कुमारहटटी-मित्तियां-क्वारनी,शालाघाट-अर्की-कुनिहार-बरोटीवाला, नालागढ़-बवासनी मार्ग, झिड़ीवाला पुल से डोलां धुंधली, बरूणा-बघेरी-गड़ामौड़ा, बगलैहड़-रजवाती-मलैहणी, पनोह-बारियां-अल्यौण, रामशहर-चमदार-लूणस, बद्दी साई रामशहर, लिंक रोड़ मैथल, रामशहर-सुन्ना- नेरली, पल्ली-चनोबरी वैद्य का जोहड़, मस्तानपुरा कोटला कुंडलू व अन्य कुछ मार्ग प्रभावित रहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget