header ads

बृजेश्वरी मंदिर ट्रस्ट ने 41 दुकानदारों का किराया माफ किया

श्री बृजेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट कांगड़ा ने मंदिर के कपाट बन्द होने कारण रोजगार के लिए जूझ रहे दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। मंदिर बाज़ार और गुप्तगंगा में 41 दुकानदारों का ट्रस्ट ने तीन महीनों अप्रैल, मई, जून का किराया माफ किया है। इससे मंदिर प्रशासन को लगभग एक लाख 11 हजार 705 रुपए का नुकसान हुआ। ट्रस्ट ने मंदिर के मकानों में रहने वाले 6 किराएदारों का किराया माफ नहीं किया है। मंदिर ट्रस्ट की एसडीएम अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में बैठक में चंडीगढ़ के दानी सजन नितिन नारंग को माता के गर्भगृह में सोने से श्रृंगार करवाने को सहमति दे दी है।

एसडीएम बैठक में पर्यटन विभाग द्वारा माता के बाग पार्क का मंदिर प्रशासन को अधिग्रहण शीघ्र करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर मंदिर की वित्तीय स्थिति ठीक ना होने का हवाला देते हुए ट्रस्टियों ने अधिग्रहण से इंकार कर दिया। बैठक में मंदिर ट्रस्ट की तरफ से गरीब लड़कियों की शादी के पेंडिंग पड़े 106 आवेदनों के भुगतान पर भी रोक लगा दी गई। माता के मंदिर पास नवनिर्मित सराय के संचालन को निजी क्षेत्र में लीज पर देने का भी फैसला लिया गया। एसडीएम ने बताया कि मंदिर के प्रांगण की मरम्मत करवाई जाएगी। ट्रस्ट की बैठक नियमित होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश पर मंदिर खोले जाएंगे। बैठक में रामप्रशाद शर्मा, राकेश मेहरा, नरेंद्र हैप्पी, उमाशंकर, तहसीलदार और मंदिर अधिकारी विजय सांगा, डॉ विवेक करोल, सहित सरकारी और गैरसरकारी सदस्य उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget