header ads

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर बोले-कोरोना से जल्द उबरेगा देश, कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकारें हिमाचल में तेजी से विकास सुनिश्चित कर रही हैं। प्रदेश में रेल लाइन नेटवर्क को सुदृढ़ किया जा रहा है। दौलतपुर चौक तक रेल लाइन पहुंच गई है और इसका जल्द ही तलवाड़ा से लिंक जुड़ जाएगा। अनुराग वीरवार को दिल्ली से वीसी से गगरेट क्षेत्र की जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गगरेट की जनता ने कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अनुराग ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी कदम उठाए हैं, जिसमें गगरेट की जनता ने अपना पूरा सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि देश जल्द उक्त संकट से बाहर आ जाएगा। मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ काम कर रही है।

कोरोना के दौरान 7 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए गए। 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अन्न की व्यवस्था की गई। बैंक खातों में करीब 90 हजार करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए गए। अनुराग ने कहा कि कुछ साल पहले तक ये सब कल्पना नहीं की जा सकती थी कि इतना सारा काम, बिना किसी लीकेज के हो जाएगा और गरीब के हाथ में सीधे पैसा पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने प्रवासी कामगारों को अपने गांव में ही रोजगार देने के लिए गरीब कल्याण रोजगार अभियान भी शुरू किया है। आत्मनिर्भर भारत की अहम प्राथमिकता आत्मनिर्भर कृषि और किसान है। देश के किसानों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर देने काे कुछ दिन पहले एक लाख करोड़ रुपए का एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड बनाया गया है। केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से देश आत्मनिर्भर होने की दिशा में अग्रसर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Double engine development: Anurag Thakur


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget