header ads

राज्य में जुलाई के पहले सप्ताह में औसत से 68% अधिक, 13 से 26 अगस्त तक 54% कम बारिश

मानसून सत्र बढ़ने के साथ ही बिहार में बारिश का प्रतिशत लगातार घट रहा है। जुलाई के पहले सप्ताह में जहां औसत से 68 फीसदी अधिक बारिश रिकाॅर्ड की गई थी, वहीं अगस्त के पहले सप्ताह में 43 फीसदी, दूसरे में 37 फीसदी और तीसरे सप्ताह में 23 फीसदी अधिक बारिश रिकाॅर्ड की गई। 13 से 26 अगस्त तक औसत से लगभग 54 फीसदी कम बारिश रिकाॅर्ड की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक यदि सितंबर के पहले सप्ताह में मौसम ऐसा ही रहा तो, बिहार में बारिश का रिकाॅर्ड सामान्य से नीचे चला जाएगा। मानसून सत्र 1 जून से 26 अगस्त तक पटना में सामान्य से 17 फीसदी अधिक 793.5 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। जबकि, जुलाई में यहां सामान्य से 35 फीसदी अधिक बारिश हुई थी।

इस बीच, बुधवार को बादल छाए रहे। सुबह में 10.6 एमएम बारिश हुई। हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटा उत्तर-पूर्व होने की वजह से गर्मी का अहसास हुअा। मौसम विभाग के मुताबिक यह स्थिति 31 अगस्त तक रहेगी। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी।
19 जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना

बिहार में दो सिस्टम सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी से आने वाले निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, नवादा, जहानाबाद, अरवल के ऊपरी हिस्से से होते हुए हिमालय के तराई में स्थित जिलों की तरफ बढ़ रहा है। वहीं पर मानसून की अक्षीय रेखा का झुकाव पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार के सीवान, छपरा, गोपालगंज, सोनपुर, हाजीपुर होते हुए आगे की तरफ शिफ्ट हो रहा है।

ऐसे में दक्षिण बिहार के 19 जिलों में हल्की और मध्यम बारिश के आसार हैं। उत्तर बिहार के 19 जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

पटना माैसम विज्ञान केंद्र का रडार अपडेट

पटना के माैसम विज्ञान केंद्र के रडार काे सर्विस के बाद अपडेट कर लिया गया है। इसकी जानकारी प्रोजेक्ट इंजीनियर और एसजीएस वेदर के सीनियर मैनेजर शैलेंद्र कुमार सिंह ने दी। उन्हाेंने बताया कि अब रडार से ज्यादा सटीक जानकारी मिलेगी। इससे मानसून, थंडर स्टाॅर्म, तूफान, साइक्लाेन आदि की जानकारी सटीक मिलने में मदद मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
68% above average in the first week of July in the state, 54% less rain from 13th to 26th August


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget