भाजपा प्रखंड कार्यसमिति एवं सक्रिय कार्यकर्ताअाें की बैठक महावीर मंदिर विक्रमपुर में प्रखंडध्यक्ष मनोहर प्रसाद साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार रंजन उपस्थित थे। वंदे मातरम गीत एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया aगया। मुख्य अतिथि मुकेश कुमार सिंह ने मंडल अध्यक्ष मनोहर प्रसाद साह जी द्वारा मंडल कार्यसमिति के गठन सप्त ऋषि एवं शक्ति केंद्र के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी प्राप्त किया।
उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की शक्ति होती है। पूर्व जिला अध्यक्ष प्राे. दिलीप कुमार रंजन ने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा कोरोना जैसी महामारी में मुफ्त में खाद्यान्न उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस तथा प्रत्येक राशन कार्ड धारियों के खाते में 1000 देकर जनता को हर संभव सहयोग करने का प्रयास किया है। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष राजीव कुमार, गुड्डू पोद्दार महामंत्री अरुण प्रसाद साह पंकज कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष प्रसाद सिंह, मंत्री धनंजय कुमार अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र पासवान सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment