header ads

अब सदस्यता अभियान पर बंट गए कारोबारी, एक गुट एमसी एरिया और साथ लगते क्षेत्रों में बनाएगा सदस्य, दूसरा सिर्फ निगम परिधि में

शिमला में कारोबारियों के बीच गुटबाजी अब चुनाव सदस्यता को लेकर भी दिखने लगी है। एक ओर जहां इंद्रजीत सिंह वाला व्यापार मंडल एमसी एरिया के साथ बाहरी क्षेत्रों में भी सदस्यता अभियान चलाने की बात कर रहा है। वहीं अश्विनी मिनोचा वाली चुनाव कमेटी शहर के भीतर अलग से सदस्यता अभियान छेड़ने की तैयारी में है।

दोंनों की गुट एक दूसरे को भंग चुके हैं। व्यापार मंडल पहले ही अभियान शुरू भी कर चुका है, लेकिन अश्विनी मिनोचा वाला गुट व्यापार मंडल को भंग कर अब अलग से सदस्यता मुहिम छेड़ने की तैयारी में है। ऐसे में कारोबारियों के सामने यह दिक्कत खड़ी हो गई है कि वे किस गुट में सदस्यता लें।

एक-दूसरे को बता रहे अवैध, इसलिए मेंबरशिप भी अलग-अलग : ऐसे में अब दोनों गुट अपने-अपने स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने की तैयारी में है। इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता वाले व्यापार मंडल ने साफ किया है कि वह शिमला नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ उन बाहरी क्षेत्रों में भी सदस्यता अभियान चलाएगा, जहां के कारोबारी पिछले चुनावों में शिरकत कर चुके हैं। व्यापार मंडल ने इन एरिया में पहले भी सदस्यता शुरू कर दी थी, हालांकि इसको लेकर चुनाव कमेटी ने विरोध जताया था। लेकिन अब जबकि दोनों ने पक्षों एक दूसरे को अवैध करार दे रहे हैं तो सदस्यता अभियान भी अलग-अलग करेंगे।

वहीं चुनाव कमेटी नगर निगम से बाहर किसी भी सूरत में कारोबारियों को व्यापार मंडल में शामिल करने के लिए तैयार नहीं है। इस गुट ने भी साफ कर दिया है कि वह नगर निगम क्षेत्र में अपना सदस्यता अभियान अलग से छेड़ेगा। इसके बारे में जल्द ही कोई फैसला किया जाएगा। इस तरह साफ है कि शहर में अब कारोबारी भी गुटों में बंटकर सदस्यता लेंगे।

एमसी लिमिट के बाहर भी चलेगा सदस्यता अभियानः व्यापारमंडल शिमला के महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा है कि व्यापारमंडल में शोघी, घणहाट्टी, पंथाघाटी, मैहली के कारोबारी भी शामिल रहे हैं। ऐसे में इस बार भी इन एरिया में सदस्यता अभियान चलेगा। जहां तक किसी एरिया को व्यापारमंडल से बाहर या नए एरिया को व्यापारमंडल में शामिल करने का मसला है, इस पर कोई भी अपने स्तर पर फैसला नहीं ले सकता। इस बारे में कोई भी फैसला जनरल हाउस ही ले सकता है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी कारोबारी इस मसले पर एकजुट है। उन्होंने कहा कि चुनाव कमेटी अवैध है।

अलग से चलाएंगे शहर में सदस्यता अभियानः व्यापारमंडल की चुनाव कमेटी के अध्यक्ष अश्विनी मिनोचा का कहना है कि शहर के उपनगरों में अपने-अपने व्यापार मंडल है। ऐसे में एमसी लिमिेट के बाहर कारोबारियों को सदस्यता देने का कोई मतलब नहीं रह जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापार मंडल अपने निजी स्वार्थ के चलते शहर से बाहर के कारोबारियों को सदस्यता दे रहा है।

उन्होंने इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता वाला व्यापारमंडल कारोबारियों को हित्तों को उठाने में नाकामयाब रहने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि व्यापारमंडल में अध्यक्ष व महासचिव पद पर रहे दोनों व्यक्ति पार्षद भी रहे हैं, इसके बावजूद शहर के कारोबारियों के मुद्दे नगर निगम में उठाने में ये नाकामयाब रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget