नगर थाना में 2019 से पदस्थापित महिला दारोगा शारदा सिन्हा (54 वर्ष) की रविवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह जहानाबाद जिले के बाजितपुर की रहने वाली थी। उन्होंने इलाज के दौरान राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कंवलपुर निवासी 35 वर्षीय फिरोज अख्तर की मौत भी शनिवार की रात आईजीआईएमएस में हो गई। बताया जाता है कि फिरोज भी कोरोना पॉजिटिव थे। महज 12 घंटे में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत की खबर से जिले में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। कुल मिलाकर 21 लोगों की अब तक कोरोना से मौत बताई जा रही है।
बताया जाता है कि नगर थाना में शारदा सिन्हा दिसंबर 2018 में ज्वाइन की थी। तब से वह निर्विवाद अपने कर्तव्य का निर्वहन करती रहीं। बीते जून में जब नगर थाना के 13 दरोगा व एक अन्य कर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे, उस वक्त शारदा सिन्हा संक्रमित नहीं हुई थी। वह 15 अगस्त तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी की। 16 अगस्त की रात उनकी तबीयत बिगड़ी, तब उन्हें सदर अस्पताल में जांच कराया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने उन्हें कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की। तब उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पटना में गर्दनीबाग एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने शनिवार की देर रात दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि जून में नगर थाना के 14 कर्मियों के संक्रमित होने के बाद 45 अधिकारी सहित सिपाहियों की कोरोना जांच कराई गई थी। इस दौरान सभी संक्रमित भी नेगेटिव मिले थे। इसके बाद 7 दिनों तक नगर थाना को रेड जोन घोषित कर दिया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment