header ads

नगर निगम बनाने को लेकर पार्षदों ने बनाई समिति

सोलन शहर को नगर निगम बनाने को लेकर अब नई मांग उठी है। नगर परिषद के भाजपा समर्थित पार्षदों ने पंचायतों को न छेड़ते हुए नगर परिषद के 15 वार्डों की मौजूदा आबादी को आधार बनाकर इसे नगर निगम बनाने की मांग की है। इस मामले को उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी उठाया है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता ने शनिवार को इस मांग को सिरे चढ़ाने के लिए नगर निगम समिति बनाने का ऐलान किया।

इस समिति में पहले चरण में नगर परिषद के 15 वार्डों से 20-20 लोगों को सदस्य बनाया जाएगा जो नगर निगम बनाने को लेकर अभियान चलाएंगे। समिति के सदस्यों का मानना है कि सोलन को नगर निगम बनाने की कवायद में आसपास की पंचायतों का विरोध आड़े आ सकता है। इससे बचने के लिए सरकार के सामने ऐसा फॉर्मेट रखा है जिसके तहत मौजूदा नगर परिषद के 15 वार्डों को ही नगर निगम बनाया जाए। इस मामले को लेकर भाजपा समर्थित पार्षद शुक्रवार को शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले हैं। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षद पवन गुप्ता ने कहा कि पंचायतों के क्षेत्र को उनकी रजामंदी के बिना नगर निगम में नहीं मिलाया जाना चाहिए। जहां तक आबादी की बात है तो 2011 की जनगणना के मुताबिक सोलन नगर परिषद एरिया की जनसंख्या 39,256 थी जो इस समय बढ़कर करीब 60 हजार के आसपास पहुंच गई है। ऐसे में आसपास की पंचायतों को नगर निगम में मिलाना जरूरी नहीं है।

विरोध से बचने के लिए हो रही कवायद

नगर परिषद सोलन को नगर निगम बनाने की कोशिशें पिछले छह साल से चल रही हैं। अब पिछली मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन नगर परिषद को अपग्रेड कर नगर निगम बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी दी। इसके लिए जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उसमें शहर के आसपास की आठ पंचायतों को मिलाया जाना है। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। पंचायतों में हो रही बैठकें शहर के साथ लगती बसाल, पड़ग, सलोगड़ा, शामती, कोठों, सेरी, सपरून और आंजी पंचायतों को प्रस्तावित नगर निगम में मिलाए जाने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव का पंचायतों के लोग विरोध कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget