परसा बाजार के पलंगागंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट करने वाले दो बदमाशाें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए कटिहार के पवन केवट और जानीपुर के विक्की उर्फ भोंदू के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन राउंड जिंदा कारतूस, एक बाइक और दो मोबाइल जब्त किया।
एक फरार चल रहा है। परसा बाजार थाने के थानेदार संजय कुमार ने कहा कि दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। दोनों कई जिलों में लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। घटना 5 अगस्त को हुई थी। एक बाइक से तीन अपराधी पहुंचे थे। दो अंदर घुसे और एक बाइक पर ही था। दोनों ने पहले वहां मौजूद कर्मी से कहा कि हमें एक लाख रुपया निकालना है।
जब ग्राहक सेवा केंद्र पर मौजूद युवती ने कहा कि एक लाख के लिए बैंक जाना होता फिर दोनों शातिरों ने उसे पिस्टल की नोक पर ले लिया। इसके बाद लॉकर को खुद ही खोला तो उसमें महज तीन हजार रुपए थे। इसे लेकर अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद एसएसपी उपेंद्र शर्मा के निर्देश पर परसा बाजार और जक्कनपुर थानेदार मामले के उद्भेदन में जुटे और दोनों शातिरों की गिरफ्तारी हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment