header ads

चंबल कमिश्नर ने बावड़ी पर रेलिंग लगाने के दिए निर्देश

श्योपुर विकासखंड के ग्राम रायपुरा में 900 वर्ष पुरानी बावड़ी का चंबल कमिश्नर आरके मिश्रा ने शुक्रवार की शाम निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बावड़ी पर्यटन को बढ़ाने और सुरक्षा की दृष्टि से बावड़ी के चारों ओर रेलिंग लगवाने के निर्देश जारी किए। उन्होंंने कहा बावड़ी भी अपना महत्व रखती है।

रायपुरा की बावड़ी टूरिज्म को बढ़ावा देने में सहायक बनेगी। साथ ही कल्चर को बरकरार रखने में बावड़ी सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगी। इसके संरक्षण के लिए प्रयास जारी रखे जाएं। यह बावड़ी गांव के जल स्तर को बनाने में भी सहायक होगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा यहां की बावड़ी के संरक्षण की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जिला प्रशासन के माध्यम से बावड़ी के नेचुरल रिसोर्स को बनाये रखने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां के कल्चर को दिखाने के लिए 900 साल पुरानी बावड़ी काफी उपयोगी है। श्योपुर जिले में अन्य बावड़ियों के सरंक्षण और वहां पर्यटन बढ़ाने के निर्देश भी चंबल कमिश्नर द्वारा दिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chambal commissioner gave instructions to install railing on Bawdi


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget