header ads

आईपीआरडी सचिव ने कहा- इलाज की गुणवत्ता बढ़ाने व रोजगार सृजन पर जोर

राज्य में कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा संख्या अब ठीक होने वालों की है। पिछले 24 घंटे में 2238 नए मामले आए, जबकि 3531 लोग ठीक हुए हैं। बिहार का कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 79.54 प्रतिशत हो गया है। शनिवार को आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार और स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक 95272 कोविड-19 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार उच्चस्तरीय समीक्षा कर रहे हैं।

इस क्रम में लगभग सभी जगहों से स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में होने का फीडबैक मिला है। पिछले 7 दिनों से एक्टिव केस में कमी आ रही है। पॉजिटिविटी दर भी घट रहा है। क्वालिटी ऑफ ट्रीटमेंट को और अधिक बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब प्रतिदिन 1 लाख से अधिक सैंपल की जांच की जा रही है। रोजगार सृजन पर भी सरकार का पूरा ध्यान है। अबतक 5 लाख 58 हजार 648 योजनाओं के तहत 13 करोड़ 78 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है।
भोजपुर और बक्सर में एनडीआरएफ तैनात
आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव एम. रामचंद्रु डू ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एनडीआरएफ के जवानों को भोजपुर और बक्सर में तैनात किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि 1333 पंचायतों में 83.62 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

अब तक 9 लाख 62 हजार 617 बाढ़ पीड़ित परिवारों को प्रति परिवार 6 हजार रुपए के हिसाब से ग्रेच्युटस रिलीफ (जीआर) दी गई है। इसके लिए 577.57 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। खगड़िया में 1 और समस्तीपुर में 5 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। इनमें 5186 लोग रह रहे हैं। इसके अलावा 269 कम्युनिटी किचेन में प्रतिदिन 209728 लोग भोजन कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget