header ads

प्रवासी कामगारों को मिली रोजगार ट्रेनिंग

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत बुधवार को प्रोन्नत मध्य विद्यालय कठौन में संपन्न हो गया है। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मृदा परीक्षण कौशल विकास पर प्रशिक्षण के क्रम में प्रवासी कामगारों को स्वरोजगार प्रशिक्षण देकर निपुण किया गया।

इस दौरान 35 प्रवासी कामगारों को प्रमाण पत्र सौंपा गया। प्रशिक्षण के क्रम में प्रवासी कामगारों को वर्मी कंपोस्ट से खेती करने के तौर-तरीके के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर मृदा वैज्ञानिक ने प्रवासी कामगारों को कृषि से संबंधित किट उपलब्ध कराने की बात कही। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डा. संजय कुमार मंडल, रंजन कुमार और मनीष कुमार मौजूद थे।

प्रखंड राजद कार्यकारिणी का किया गया विस्तार

बुधवार को प्रखंड राजद कार्यालय बाराहाट में राजद के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकारिणी विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी में चयनित पदाधिकारियों का गठन किया गया।

जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद शउद, दुर्गेश मिश्रा, राजाराम यादव, मोहम्मद अनवर, संजीव कुमार, महासचिव पद के लिए संटु यादव, मोहम्मद मुनव्वर, उषा देवी, सुबोध यादव, ज्योतिष पंडित, सचिव पद के लिए मोहम्मद मुबारक, मोहम्मद रहीम, नकुल यादव, शिवनारायण दास, कोषाध्यक्ष पद के लिए अशोक यादव, मीडिया प्रभारी पद के लिए जयप्रकाश यादव एवं कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मनोज यादव यादव, युगल किशोर यादव, निरंजन यादव,अशोक चौहान, महेश कापरी, विकास यादव, अजय आजाद का मनाेनयन सर्वसम्मति से किया गया। राजद के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र यादव के द्वारा बताया गया कि बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Migrant workers get employment training


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget