header ads

मांगों को लेकर किसान सलाहकारों ने काली पट्टी लगाकर जताया आक्रोश

प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय में किसान सलाहकारों ने बुधवार को काली पट्टी लगाकर अपनी 4 सूत्री मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ विरोध जताया। चार सूत्री मांगों में सम्मानजनक वेतन देने, डीएलडब्लू में समायोजन, पूर्ण कालीन संविदा कर्मी को कृषि कर्मी घोषित करने आदि शामिल है। किसान सलाहकार के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका दास, कोषध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के सौतेले व्यवहार एवं तानाशाही रवैया के विरुद्ध बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ पटना के आह्वान पर 16 अगस्त से 20 अगस्त तक काली पट्टी लगाकर वे लोग कार्य करेंगे।

अगर सरकार 20 अगस्त तक सभी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो किसान सलाहकार अनिश्चित हड़ताल पर चले जाएंगे । किसान सलाहकार लगातार अपनी सेवा देकर सरकार के सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इसके बावजूद भी सरकार किसान सलाहकारों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है। इस मौके पर किसान सलाहकार दिलीप यादव, परशुराम दास संजय कुमार, अभय कुमार, रोशन कुमार, विकास कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, विनोद आलोक सहित अन्य उपस्थित थे।

किसान सलाहकार ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को क्षेत्र के किसान सलाहकारों ने विभिन्न मांगों को लेकर बांह पर काली पट्टी बांध कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसान सलाहकार ने बताया कि सरकार किसान सलाहकार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वहीं जब तक एपीपीएस आधारित कार्यों पर सरकार विचार नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इन सभी ने कहा कि संघ द्वारा तय की गई मांगें जब तक पूरी नहीं होती तो 20 अगस्त के बाद काम काज ठप करके अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगें। मौके पर अमीत कुमार, शिवशंकर सिंह, बबलू कुमार, अखिलेश कुमार, क्रांति कुमारी, पुनम कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget