राज्य सरकार द्वारा नियोजित शिक्षकों हित में नयी सेवाशर्त को लागू कर दिया है, लेकिन शिक्षक संघ नई सेवा शर्त से संतुष्ट नहीं है और अब विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को टेट शिक्षक संघ के द्वारा डीइओ कार्यालय परिसर पहुंचकर सरकार द्वारा जारी किये गये नये सेवाशर्त की प्रतियों को जलाकर जमकर सरकार के निर्णय का विरुद्ध करते हुए प्रदर्शन किया।
सेवाशर्त असंतुष्ट टेट शिक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी किया गया नयी सेवाशर्त केवल एक झुनझुना मात्र है, नीतीश सरकार हमेशा शिक्षा व शिक्षकों के विरोध में ही रही है। साथ ही प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि टेट शिक्षकों को सहायक शिक्षक का दर्जा न देकर इन्हें पूर्ण वेतनमान से भी राज्य सरकार ने वंचित कर दिया है, जो केंद्र सरकार के तय मानक के विरुद्ध भी है।
शिक्षकों ने कहा कि उनलोगों अपनी सात सूत्री मांग को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन तक किया था, लेकिन सरकार उनके सात सूत्री मांगों को सेवा शर्त में बिलकुल ही स्पष्ट नहीं किया है, जिसका वे नयी सेवाशर्त से संतुष्ट नहीं है। इस दाैरान जिलाध्यक्ष दिव्य प्रकाश आर्य, महासचिव अभिषेक कुमार पांडेय, मीडिया प्रभारी शंभू मंडल, काेषाध्यक्ष प्रताप भानू भाष्कर, मरकुर अालम, अाशुताेष शंकर, राजू बिंद, जसवीर, रमाशंकर ठाकुर सहित दर्जन टेट शिक्षक माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment