header ads

चेतना फाउंडेशन ने बांटे पीपल और बरगद पौधे

चेतना फाउंडेशन के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में लगातार पीपल, बरगद के संरक्षण करने हेतु बुधवार को भी पौधे का वितरण किया। अब तक फाउंडेशन के द्वारा 200 पीपल, बरगद,1500 महोगनी, सागवान व 500 फलदार पौधे के साथ ही कुल 2200 पौधा का वितरण किया गया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पर्यावरण के प्रति समर्पित चेतना फाउंडेशन पिछले वर्ष से ही अनवरत पर्यावरण हेतु कार्य कर रही है।

इस साल अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि सबसे पहले उनसे पीपल और बरगद का पौधा लगवाया जाता है जब उनका फोटो फाउंडेशन को प्राप्त होता है। तब उन्हें 21 पौधा मुफ्त में दिया जाता है। इसी क्रम में चेतना फाउंडेशन के पहल से धोरैया कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ अजय कुमार यादव के द्वारा मवेशी हाट पर 21 पौधे पीपल और बरगद का लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगातार चेतना फाउंडेशन के द्वारा अब तक 300 पीपल और बरगद के पौधे लगवा दिया गया है। हर एक व्यक्ति को इसका संरक्षण का जिम्मा भी दिया गया है। मौके पर चेतना फाउंडेशन महासचिव अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, नीरज सिंह, सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अभय निराला, अखिलेश कुमार मेहरा आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget