कसुम्पटी में नगर निगम द्वारा बनाए गए एक रास्ते से लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। कसुम्पटी बाजार से बाईपास के लिए एक रास्ता नगर निगम द्वारा बनाया गया है। इसको टाइल्स लगाकर पक्का किया गया, लेकिन पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से पानी लोगों के घरों में जा रहा है। लोगों ने इस रास्ते को दुरुस्त करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह रास्ता करीब 25 साल पुराने बने दो भवन के बीच बनाया गया है। एमसी द्वारा साल 2014 में इस रास्ते को टाइल्स लगाकर पक्का कर दिया गया। इसमें सीढ़ियां भी बनाई गई है। लेकिन लोगों का कहना है कि पानी का बहाव के लिए इसमें ड्रैनेज नहीं बनाई गई। इससे बरसात में सारा पानी घरों के अंदर चला जाता है।
हालांकि भवन मालिकों ने इस बारे में पहले भी नगर निगम से इस बारे में शिकायत की थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने फिर से नगर निगम से मांग की है कि रास्ते मे स्लोप बनाकर पक्की नाली तैयार करे ताकि पानी की निकासी सही तरीके से हो। पहले भी कई बार बरसात का का पानी घरों में घुस चुका है लेकिन इस तर नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा। स्थानीय लोगों में निगम की कार्यप्रणाली के प्रति रोष है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment