header ads

तकनीकी कर्मचारी संघ की प्रबंध निदेशक के साथ मांगों पर मंथन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ की विद्युत बोर्ड प्रबंधन के साथ वार्ता हुई। इसमें बोर्ड के साथ 25 जुलाई 2019 व 13 नवंबर 2019 को जिन मांगों पर विद्युत बोर्ड प्रवंधन व तकनीकी कर्मचारी संघ के बीच 51 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा हुई थी। उनमें जिन विषयों पर सहमति बनी थी उन पर विद्युत बोर्ड प्रवंधन में क्या प्रगति हुई है, उस पर यह रिव्यू बैठक हुई।

विद्युत बोर्ड के नए प्रबंध निदेशक इंजीनियर आरके शर्मा का तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के प्रति बहुत ही सकारात्मक रवैया रहा। निदेशक के साथ मांगों पर सहमति बनी है उनमें मुख्यतः जूनियर टी मेट, जूनियर हेल्पर में से जूनियर शब्द को खत्म कर, अनुबंध अवधि को जूनियर टी मेट, जूनियर हेल्पर व उसके बाद नियमित होने पर टी मेट, हेल्पर के पद पर ही नियमीतिकरण हो इस पर चर्चा उपरांत निर्णय हुआ कि आगामी सर्विस कमेटी की बैठक में इसे लगाया जाएगा।

साथ ही नगरोटा बगवां की तकनीकी कर्मचारी संघ के साधारण अधिवेशन में तत्कालीन ऊर्जा मंत्री की घोषणा के अनुरूप जो जूनियर टी मेट व जूनियर हेल्पर के लिए पदोन्नति समयावधि को 5 वर्ष से 3 वर्ष करना इसको भी सर्विस कमेटी में ले जाकर लागू किया जाएगा। इसी तरह प्रोजेक्ट विंग में जो कर्मचारी तीस व बतीस वर्षों से एक ही पद पर कार्य कर रहे हैं उन्हें एक वेतन वृद्धि देने पर भी सहमति बनी है, नॉन डिप्लोमा होल्डर जेई को 9 साल के बाद एक वेतन वृद्धि देने पर भी हामी भरी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget