प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हाे गया है। प्रदेश की 272 सड़कें बंद हैं, इनमें मंडी जोन में सबसे ज्यादा 177 सड़कें हैं। वहीं लैंडस्लाइडिंग होने से मनाली चंडीगढ़ व मंडी-पठानकोट नेशनल हाइवे बाधित रहे। ओट के पास टनल में पानी के भरने के चलते कुछ देर ट्रैफिक रोकना पड़ा। मंडी-पठानकोट पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण बिजनी के पास दो घंटे बंद रहा। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर दवादा में मलबा गिरने से रास्ता दो घंटे बंद रहा।
मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कटौला की ओर जाने वाले रोड पर पेड़ व ल्हासा गिरने से बिजली के दो खंभे ढह गए। इससे मंडी-पठानकोट व मंडी-कटौला रोड वाहनों की आवाजाही के लिए तीन-चार घंटे तक अवरूद्ध रहा। लोअर बिजनी के पास भी पहाड़ी से लैंडस्लाइड होने के चलते रोड बंद रहा। वहीं तुंगल घाटी की ओर जाने वाला मंडी - कलोथर रोड गणपति नाले से लेकर गरड नाले तक पहाड़ी से जगह- जगह मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो चुका है। गरडनाला के पास पहाड़ी अभी भी लगातार धंसती जा रही है जिसके कारण सड़क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसी के साथ गणपति रोड पर कई जगह मलबा गिरने से रोड के किनारे खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
गड़सा घाटी के निहारगडू में बादल फटा
गड़सा घाटी के ठेला के पास निहारगडू तीर्थ स्थान के पास पहाड़ी पर बादल फट गया। इस स्थान पर घाटी के देवता शोंठ निहारडू स्नान करते हैं। पवित्र स्थल पूरी तरह से गाद, मलबे से भर गया है। लाखों की वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है। सैंज घाटी के पागल नाला में भी भारी मात्रा में मलबा और पानी आ गया। जिस कारण लारजी-सैंज मार्ग यातायात के लिए करीब 5-6 घंटे अवरूद्ध रहा। विभाग ने यहां दो-दो मशीनें लगाकर मार्ग को बहाल किया। जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब 35 किलोमीटर दूर गड़सा घाटी के धारा में नाले का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है, जिससे सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और साथ में एक वाहन भी मलबे में बह गया है। गड़सा घाटी के धारा गांव के पास नाले का जल स्तर बढ़ने से सड़क टूट गई है, मार्ग क्षतिग्रस्त होने से धारा, माउण, पालगी, नरौल, भलाण और दलाण गांवों का संपर्क कट गया है।
एचआरटीसी की 6 बसें कई जगह सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण फंसी हुई हैं। जिसमें कलोथर में एक, पंजाईं में एक, डिडर- चलौट में दो, डोलरा-बल्ह में एक तथा सैंण-ढंडाल में एक बस सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण फंसी हुई हैं।
गोपाल शर्मा, आरएम, एचआरटीसी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment