header ads

कोरोना से एक माैत, 180 नए केस मिले, मरने वालाें का आंकड़ा अब 31 पहुंचा, कोरोना से किन्नौर की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई

प्रदेश में वीरवार काे काेराेना से एक और माैत हुई है। प्रदेश में काेराेना संक्रमण से मरने वालाें की संख्या बढ़कर 31 हाे गई है। आईजीएमसी शिमला में कोरोना से किन्नौर की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यांगपा के निचार की रहने वाली 84 वर्षीय महिला को बीते दिनों अस्पताल में लाया गया था। महिला शुगर और कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी, वीरवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। महिला का कनलोग में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके अलावा सिरमौर जिले के दो संक्रमित लोगों ने चंडीगढ़ में दम तोड़ा है। राजगढ़ के एक निजी स्कूल के संस्थापक 18 अगस्त को पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित निकले थे। बुधवार रात को उनके बेटे उन्हें डिस्चार्ज करवाकर घर ले आए। वीरवार सुबह उनकी मौत हो गई।
नादौन के पनसाई का बुजुर्ग ऊना के हरोली में अपनी बेटी के पास आया था। बीते मंगलवार को तबीयत खराब होने पर ऊना अस्पताल में उनका कोरोना टेस्ट हुआ। वीरवार सुबह जब कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पता चला कि बुजुर्ग ने बुधवार को ही बेटी के घर पर दम तोड़ दिया था। हमीरपुर के पनसाई में उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। अब स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गया है। वीरवार को प्रदेश में काेराेना संक्रमण के 180 नए केस आए हैं। इसमें सोलन में 51, सिरमाैर में 37, हमीरपुर में 23, कांगड़ा में 25, बिलासपुर में 6, चंबा में 10, किन्नौर में 2, लाहुल स्पीति में 1, मंडी में 3, शिमला में 9 अाैर ऊना में 11 नए केस आए हैं। इससे प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5501 पहुंच गया है। 1418 सक्रिय मामले हैं। अब तक 4008 मरीज ठीक हो चुके हैं। ऊना जिले में क्षेत्रीय अस्पताल के दो कर्मियों समेत 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अस्पताल के दो कर्मियों में एक स्टॉफ नर्स है जबकि दूसरी कर्मचारी लैब में कार्यरत है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात 42 वर्षीय स्टाफ नर्स की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।संक्रमित के संपर्क में आने के चलते इसका सैंपल लिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One outbreak from Corona, 180 new cases found, death toll now 31


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget