header ads

बल्क ड्रग फार्मा के लिए सरकार 18 सितंबर काे करेगी दावेदारी, प्राेजेक्ट के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 24 सितंबर तय की गई है

एक हजार कराेड रुपए के बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए राज्य सरकार 18 सितंबर के काे केंद्र सरकार के समक्ष अपनी दावेदारी पेश करेगी। इस प्राेजेक्ट के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 24 सितंबर तय की गई है। प्राेजेक्ट की दावेदारी पेश करने से पहले सरकार पार्क काे लेकर अपनी तैयारियाें में जुट गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली हाईपावर कमेटी ने अधिकारियाें काे प्राेजेक्ट की डिटेल रिपाेर्ट तैयार करने के लिए टाइम बाउंड कर दिया है।

पार्क के लिए जमीन उद्याेग विभाग के नाम करने की समय सीमा सरकार ने एक सप्ताह तय कर दी है। अभी ऊना से जमीन काे ट्रांसफर किए जाने की एनओसी नहीं मिली है। मुख्य सचिव ने प्राेजेक्ट की समीक्षा बैठक में अधिकारियाें काे एक सप्ताह के भीतर लैंड ट्रांसफर करने काे कहा है। मुख्य सचिव ने सचिव वित्त से 10 दिन में रिपाेर्ट तैयार करने काे कहा है।

10%की हिस्सेदारी राज्य की

केंद्र ने इस प्राेजेक्ट के लिए 10 %की हिस्सेदारी राज्य सरकार की तय की है। प्राेजेक्ट के लिए जब जब केंद्र पैसा जारी करेगा, राज्य सरकार काे भी तभी अपने शेयर का पैसा लगाना हाेगा। उद्याेग विभाग के निदेशक हंस राज शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार 18 सितंबर तक इस प्राेजेक्ट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget