साेलन और मंडी काे नगर निगम बनाए जाने के सरकार के फैसले के बाद राज्य चुनाव आयाेग ने दाेनाें जिलाें में वार्डाें के परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया पर राेक लगा दी है। साेलन काे नगर निगम बनाए जाने की सरकार ने अधिसूचना कर दी है। लाेगाें से मिले सुझाव के बाद सरकार साेलन काे नगर निगम बनाए जाने की अंतिम अधिसूचना जारी करेगा। सरकार ने इस संदर्भ में राज्य चुनाव आयाेग काे भी सूचित कर दिया है।
साेलन और मंडी काे नगर निगम बनाए जाने के छह महीने के भीतर दाेनाें निगमाें के चुनाव करवाने अनिवार्य हैं। मार्च में नवगठित दाेनाें निगमाें के चुनाव करवा कर यहां पर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। माना जा रहा है कि धर्मशाला के चुनाव भी मार्च में ही प्रस्तावित है। ऐसे में राज्य चुनाव आयाेग एक साथ तीनाें नगर निगमाें के चुनाव मार्च में करेगा। सरकार द्वारा जारी पत्र में साेलन और मंडी काे नगर निगम बनाए जाने के बाद आयाेग ने दाेनाें जगहाें पर राेस्टर और डीलिमिटेशन की प्रक्रिया पर अगले आदेशाें तक राेक लगा दी है। राज्य चुनाव आयाेग के सचिव सुरजीत सिंह राठाैर ने कहा कि मंडी और साेलन काे नगर निगम बनाए जाने की प्रस्तावना के चलते यहां पर वार्डाें के आरक्षण और परिसीमन की प्रक्रिया पर अगले आदेशाें तक राेक लगा दी है। दाेनाे निगम बनन जाने के छह महीने के भीतर यहां पर चुनाव करवाए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment