header ads

आईजीएमसी में एडमिट दाे मरीज काेराेना पाॅजिटिव, प्रशासन ट्रेस कर रहा कॉन्टैक्ट, मरीजों और तीमारदाराें काे किया क्वारेंटाइन

आईजीएमसी के सर्जरी वार्ड एडमिट एक मरीज और उसके संपर्क में आए एक युवक की रिपाेर्ट काेराेना पाॅजिटिव आने से प्रशासन काे देररात वार्ड काे सील करना पड़ा। सर्जरी यूनिट-2 में नाहन से आए 57 वर्षीय मरीज काे वार्ड में ऑपरेशन के लिए एडमिट किया गया था। मरीज दाे दिन पहले ओपीडी में आया था जिसके बाद उसे वार्ड में एडमिट किया गया। ऑपरेशन से पहले उसका काेराेना सैंपल लिया गया, जिसकी रिपाेर्ट बुधवार देररात पाॅजीटिव आई। मरीज काे आइसाेलेशन वार्ड में और इसके डायरेक्ट संपर्क में आए दाे लाेगाें काे ट्राइज वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

जिसमें नाहन के 25 वर्षीय एक युवक की रिपाेर्ट भी वीरवार काे पाॅजिटिव आई है। इसके अलावा प्रशासन ने यहां पर एडमिट करीब 30 मरीजाें और उनके तीमारदाराें काे भी क्वारेंटाइन कर दिया है। इनके सैंपल लिए गए हैं, रिपाेर्ट नेगेटिव आने के बाद ही वार्ड काे खाेला जाएगा। हालांकि जाे कुछ लाेग डायरेक्ट कॉन्टैक्ट में थे, उनके सैंपल रात काे लिए गए थे, जिनकी रिपाेर्ट नेगेटिव आई है। वहीं बुधवार देररात कुमारसैन का एक व्यक्ति भी काेराेना पाॅजिटिव पाया गया है, जिसे मशाेबरा काेविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है।

देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सील करना पड़ा सर्जरी यूनिट-2 वार्ड

ओपीडी में आया इसलिए भी परेशानीः जाे मरीज सर्जरी वार्ड में पाॅजिटिव आया है, उसने प्रशासन काे परेशानी में डाल दिया है। मरीज दाे दिन पहले आईजीएमसी की सामान्य ओपीडी में आया था। यहां पर पर्ची बनाने के बाद इसने अपनी जांच करवाई थी। उसके बाद इसकी हालत देखते हुए इसे वार्ड में एडमिट किया गया था। वीरवार काे दिनभर प्रशासनिक अधिकारी उसकी काॅटेक्ट कॉन्टैक्ट खंगालते रहे। हालांकि जाे मरीज और उनके तीमारदार वार्ड में डायरेक्ट कॉन्टैक्ट में आए थे, उन्हें ताे क्वारेंटाइन कर दिया था, मगर जिन लाेगाें से यह एडमिट हाेने से पहले मिला था। उनके ढूंढना अब मुश्किल हाे गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget