header ads

दिनभर छाए रहे बादल, आज और कल हल्की तो बुधवार को तेज बारिश के आसार

जिले में मानसून अभी कमजोर पड़ा है। नतीजतन इस सप्ताह भारी बारिश की संभावना नहीं बन रही है। उधर गंडक के जल अधिग्रहण वाले क्षेत्र नेपाल की तराई व पहाड़ों पर भी पिछले चार दिनों से रुक-रुक बरसात हो रही है। इससे गंडक के जलस्तर में नरमी आई है। रविवार को आसमान में काले बादल छाए, कुछ जगहों पर हल्की तो कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बादल उमड़ने के कुछ देर में ही तेज हवा चलने लगी और पूर्व दिशा से छाए बादल उड़कर पश्चिम की ओर चले गए। नमी भरी तेज हवा के कारण पारे में 2 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के
अनुसार बुधवार यह स्थिति बनी रहेगी। आज व कल कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को मध्यम दर्जे के बरसात की संभावना बताई जा रही है।

जुलाई में औसत से दोगुनी हुई बारिश, अगस्त में कमी

जिले में मानसून के सक्रिय रहने के कारण जुलाई माह में औसत से दोगुनी बारिश हुई थी। जिला कृषि कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार 20 जुलाई तक औसतन 400 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। जबकि 800 मिलीमीटर बारिश आंकी गई। 20 जुलाई को जिले में इस सीजन का सबसे ज्यादा बारिश 168.32 मिलीमीटर रिकार्ड की गई थी। यह रिकार्ड पिछले कुछ सालों में जुलाई महीने में हुई बारिश का नया रिकॉर्ड है। इसमें प्रखंड स्तर पर रामगढ़वा में सबसे अधिक 210 मिमी वर्षपात आंकी गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget