header ads

रुइकाली मोड़ पर डंगा गिरने से हरिपुरधार-बढ़ोल सड़क 3 दिन से बंद, सिर्फ निकल रही छोटी गाड़ियां

रुइकाली मोड़ पर डंगा गिरने से हरिपुरधार-बढोल सड़क पिछले तीन दिनों से बंद है। इस मार्ग पर पिछले 50 घंटो से सिर्फ छोटे वाहनों की ही आवाजाही हो पा रही है। शुक्रवार शाम को डंगा गिरने के कारण करीब 25 मीटर लंबी व लगभग 2 मीटर सड़क पूरी तरह से कट गई है। वहां पर मात्र करीब 7 मीटर सड़क शेष बची है।

सड़क बंद होने के कारण इस मार्ग पर बसों समेत सभी प्रकार के भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। जिसके कारण क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के लोगों को भारी परेशानिययों का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवाएं बंद होने के कारण लोगों को 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर तय करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

किसानों को अपनी फसल को मंडियो तक पहुंचने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने वहां पर डंगा लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। जेई देशराज शर्मा ने बताया कि शनिवार को ही वहां पर कंक्रीट से बने पक्के डंगे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम तक डंगे का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस मार्ग पर मंगलवार से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरिपुरधार-बढोल सड़क का डंगा गिरने से बड़े वाहनों के रोड है बंद।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget