हाईकोर्ट ने अपने पिछले अंतरिम आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए यह स्पष्ट किया कि कोरोना के गम्भीर रूप से अस्वस्थ मरीजों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल,शिमला स्थानान्तरित करने की छूट प्रदान की जाए। फिलहाल पिछला यह आदेश जारी रहेगा जिसके तहत कोर्ट ने कहा था कि सिरमौर और सोलन जिलों के कोरोना संक्रमित मरीजों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, शिमला के लिए तब तक स्थानांतरित न किया जाए, जब तक कि इन जिलों के अस्पतालों की क्षमता उक्त रोगियों को भर्ती करने से बाहर नहीं हो जाती। कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान ऐसे रोगियों को उन्हीं स्थानों पर उनके इलाज के लिए प्राथमिकता देने के आदेश भी जारी किए थे।
मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी और न्यायाधीश अनूप चिटकारा की खंडपीठ ने यह आदेश इंद्रजीत सिंह द्वारा दायर याचिका पर दिए, जिसमें राज्य सरकार के 16 जुलाई, 2020 के आदेश को चुनौती दी गई है। सरकार के इस आदेश के तहत दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल, शिमला को शिमला और किन्नौर के जिलों के अलावा, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए भी कोविड केयर अस्पताल घोषित किया गया है। याचिकाकर्ता ने याचिका में आरोप लगाया है कि डीडीयू अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी है और वह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के दिशानिर्देशों के अनुसार स्थिति को संभालने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित नहीं है। ऐसी स्थिति में, सार्वजनिक हित में यह हानिकारक होगा अगर मरीजों को सोलन और सिरमौर से डीडीयू, शिमला में स्थानांतरित करने के लिए कहा जाए। कोर्ट ने पाया कि जब डीडीयू अस्पताल, शिमला में बुनियादी ढांचा खुद अधूरा है, तो यह राज्य सरकार के लिए उचित नहीं होगा कि वह सिरमौर और सोलन से मरीजों को दिन दयाल अस्पताल शिमला के लिए स्थानांतरित करने बाबत प्राथमिकता दे। हालांकि गम्भीर रूप से बीमार मरीजों को शिमला स्थानांतरित करने की छूट प्रदान कर दी है। इस मामले पर अब सुनवाई 1 सितंबर को होगी।
आईजीएमसी में काेराेना के दो और मरीज
शिमला| शिमला में दाे नए मामले काेराेना पॉजिटिव के आए हैं। इसमें नाहन की साठ वर्षीय महिला काेराेना पॉजिटिव पाई गई है। महिला आईजीएमसी के ट्राइज वार्ड में थी। इसी तरह मंडी का 32 वर्षीय युवक भी काेराेना पॉजिटिव पाया गया है। युवक आईजीएमसी के ट्राइज वार्ड में एडमिट था। युवक का सैंपल लिया गया था। बुधवार देररात युवक की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment