header ads

बिहार में मिले 2451 नए मरीज, अब तक 115210; पटना में मिले 378 नए कोरोना मरीज

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि संक्रमित मरीज मिलने की रफ्तार कम हुई है। पिछले 24 घंटे में 107945 सैंपल की जांच हुई,जिसमें 2451 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 115210 हो गई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3585 संक्रमित हुए स्वस्थ हुए हैं और कुल ठीक होने वाले संक्रमित की संख्या बढ़कर 88163 हो गई है। राज्य की रिकवरी दर में लगातार सुधार हो रही है और यह राष्ट्रीय औसत से अधिक हो गई है। राज्य की रिकवरी दर 76.52% हो गई है।

पटना में संक्रमितों की संख्या 17845 हुई
पटना जिले में गुरुवार को 378 कोरोना मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17845 हो गई है। इनमें 14192 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 3580 एक्टिव केस हैं। गुरुवार को दानापुर में 11, पालीगंज में 8, मोकामा-बाढ़ में 8-8, बिहटा-बेलछी-फतुहा में 7-7, जगनपुरा-अशोकनगर में 6-6, हनुमाननगर-अनीसाबाद-मनेर-मसौढ़ी में 5-5, बोरिंग रोड-दीघा-लालजी टोला-अथमलगोला-गुलजारबाग में 4-4, बख्तियारपुर में 3 मरीज मिले हैं।

पीएमसीएच में 35 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिनमें अस्पताल के दो डॉक्टर व 19 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। आईजीआईएमएस में 107 पॉजिटिव मिले। फतुहा पीएचसी में जांच में तीन लोग पॉजिटिव मिले। मसौढ़ी प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में 80 लोगों की जांच में 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। धनरुआ की वीर पंचायत में कैंप में एक एएनएम समेत तीन लोग पॉजिटिव पाए गए।

9 मरीजों की माैत, 21 डिस्चार्ज
पटना एम्स में 5 कोरोना मरीजों की माैत हाे गई। इनमें बिहारशरीफ, कटिहार, मधुबनी, भागवतनगर, नवादा के भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही 9 मरीज ठीक हाेकर घर चले गए। एनएमसीएच में गुरुवार को कोरोना के दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें किदवईपुरी के विनोद कुमार चौधरी और रोहतास के योगेश साह शामिल हैं। एनएमसीएच से स्वस्थ हुए 12 मरीजों को छुट्टी दी गई। पीएमसीएच कोविड अस्पताल में भर्ती दो कोरोना मरीजों पटना की गिरजा देवी और समस्तीपुर के यशवंत यादव की मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2451 new patients found in Bihar, 115210 so far; 378 new corona patients found in Patna


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget