header ads

ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की अद्भुत मिसाल थे अरुण जेटली : डॉ. जायसवाल

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने उन्हें ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा की अद्भुत मिसाल बताया। कहा कि भारतीय राजनीति में ऐसे बिरले ही नेता हुए हैं, जिन्होंने बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के, केवल अपनी मेहनत की बदौलत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ऊंची और अलग पहचान बनायी। वे जिन पदों पर रहें, वहां उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में लिए गये कई ऐतिहासिक फैसलों को जमीन पर उतारने में उनकी अहम भूमिका थी।

यह उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भरोसा ही था कि उनके बतौर वित्त मंत्री रहते नोटबंदी, जीएसटी, इनसॉल्वेंसी एवं बैंकरप्शी कोड, जनधन योजना, कैश ट्रांसफर जैसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। इसके अलावा देश की टैक्स व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला जीएसटी भी जेटली के अथक प्रयासों का ही प्रतिफल है। यह उनकी बुद्धिमता व तर्कशीलता ही थी, जिनके कारण इन सारे फैसलों और योजनाएं की राह में विपक्ष द्वारा खड़ी की गयी कोई बाधा टिक नहीं पायी थी। उन्हाेंने कहा कि बिहार से भी जेटली का पुराना नाता रहा है। वह भले ही बिहार के रहनेवाले नहीं थे, लेकिन उनका बिहार से विशेष लगाव था। बिहार में एनडीए सरकार बनाने में उनकी काफी प्रमुख भूमिका थी।

राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.अरुण जेटली को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि स्व. जेटली लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक और विलक्षण विधिवेत्ता थे। सकारात्मक कार्य के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि स्व. जेटली विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। वे एक उत्कृष्ट न्यायविद भी थे। उन्होंने उच्च राजनीतिक मूल्यों और आदर्शाें की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च शिखर को प्राप्त किया था। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था। मुझे उनकी कमी हमेशा खलेगी। उधर, मोदी ने ट्वीट किया- जेपी के छात्र आंदोलन से निखरे अरुण जेटली ने अपने बेदाग संसदीय जीवन में महत्वपूर्ण योगदान किया। बिहार में एनडीए बनाकर उन्होंने राज्य को अंधी सुरंग से निकाला और विकास के राजपथ पर ला दिया। जेटली की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arun Jaitley was a wonderful example of honesty and honesty: Dr. Jaiswal


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget