तारापुर प्रखंड सह अंचल परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर में बुधवार को जाति,आवासीय,आय व अन्य कागजात बनाने को लेकर छात्र छात्राओं व आम लोगों की भारी भीड़ देखी गई। अपने जरूरी कागजात को बनवाने के लिये लोग लाइन में एक-दूसरे से बिलकुल चिपक कर खड़े देखे थे। तो वहीं कुछ एक लोग इधर उधर इक्कठा होकर कागजात बनवाने के पक्ष में थे। कोरोना से बचने को लेकर लोग नहीं अपने चेहरे पर मास्क लगाये थे नहीं सोशल डिस्टेंस का पालन ही कर रहे थे। वैसे आरटीपीएस काउंटर में भीड़ नहीं लगे।
लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें,बिना मास्क के लोग लाइन में नहीं लगे। इन बातों को ध्यान में रखते हुए दो अंचल गार्ड लगाये गये थे। लेकिन ये दोनों गार्ड ड्यूटी निभाने के बजाय काउंटर के समीप बने सीमेंट की कुर्सी पर एक जगह बैठकर आराम फरमाते देखे गये। गार्ड के सजग नहीं रहने से लोग जैसे तैसे खड़ा होकर अपना काम करवा रहे थे। आरटीपीएस काउंटर में लगे बेतहाशा भीड़ को लेकर प्रखंड प्रमुख संजय कुमार सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि सारा देश कोरोना जैसे घातक जानलेवा वाइरस के चपेट से जूझ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment