सीआईडी ने लगातार दूसरे दिन एपीजी यूनिवर्सिटी में रेड की। सीआईडी की टीम ने सुबह से ही यूनिवर्सिटी को खंगालना शुरू किया। यह कार्रवाई देर शाम तक चली रही। इस दौरान सीआईडी ने जहां कई दस्तावेज लिए हैं, वहीं कंप्यूटर और हार्ड डिस्क भी कब्जे में लिए गए हैं। सीआईडी ने बुधवार को यूनिवर्सिटी में रेड की थी। इसके बाद शाम तक यह जारी रही। सीआईडी ने उन जगहों को सील कर दिया था जहां से रिकार्ड लेना बाकी थी। इसके बाद गुरुवार को सीआईडी की टीम कैंपस में फिर से पहुंची और वहां दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि सीआईडी ने कुछ कंप्यूटर और हार्ड डिस्क भी कब्जे में लिए हैं। सीआईडी अब इनको खंगालेगी।
इससे सीआईडी को फर्जी डिग्रियों में सबूत मिलने की संभावना है। इसके अलावा इनमें संस्थान में एडमिशन, हाजरी सहित अन्य संबंधित रिकार्ड भी लिया गया है। एपीजी यूनिवर्सिटी के खिलाफ सीआईडी ने भराड़ी थाने में कुछ समय पहले एफआईआर दर्ज की गई। संस्थान पर बड़ी संख्या में फर्जी डिग्रियों को बेचने के आरोप है। हालांकि इससे पहले भी सीआईडी ने संस्थान से रिकार्ड मांगा था। लेकिन सीआईडी को पूरा रिकार्ड नहीं दिया गया। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर सीआईडी ने यह कार्रवाई कर रही है। डीआईजी विमल गुप्ता ने रेड की पुष्टि करते करते हुए कहा है कि रिकार्ड की जांच की जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment