शिमला शहर के कारोबारी गुटबाजी नहीं बल्कि एक मजबूत व्यापार मंडल चाहते हैं। ज्यादातर का मानना है कि नए चुने जाने वाले व्यापार मंडल राजनीति छोड़कर कारोबारियों के हित के लिए काम करे। चुनाव के दौरान उभर रही गुटबाजी को लेकर कारोबारी आहत हैं और इसे वे सही नहीं मानते। कारोबारियों का मानना है कि सभी को एकजुट होकर साझा हित के लिए आगे आना चाहिए न कि राजनीति में पड़कर इन हितों की बलि चढ़ानी चाहिए।
शिमला शहर में नया व्यापार मंडल चुना जाना है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर में सदस्यता का अभियान चलाया जा रहा है। अगले एक माह तक यह अभियान जारी रहेगा और इसके बाद व्यापार मंडल के चुनावों का ऐलान किया जाएगा। इस तरह अगले दो माह में शिमला का नया व्यापार मंडल अस्तित्व में आ जाएगा। ऐसे में शहर के कारोबारी भी नए व्यापार मंडल मंडल से उम्मीदें हैं कि वह उनकी समस्याओं को सरकार के सामने रखे। एकजुट होकर कारोबारियों की आवाज बुलंद करे न कि राजनीति में पढ़कर उनके हितों से खिलवाड़ करे।
राजनीति करना कारोबारियों का काम नहीं
पितांबर शर्मा वरिष्ठ कारोबारी पितांबर शर्मा कहते हैं कि व्यापार मंडल में राजनीति लाने से कारोबारी आहत हैं। इससे कारोबारियों की समस्याएं एक तरफ रह रही हैं। यह दुखद है कि व्यापार मंडल में राजनीति प्रवेश कर गई है, जो कि किसी भी तरह से कारोबारियों के हित में नहीं है। वे साफ कहते हैं कि राजनीति करना कारोबारियों का काम नहीं है। दलगत राजनीति से उठकर कारोबारियों के हित में नया व्यापार मंडल बने, यह सभी चाहते हैं।
अपनी विचारधारा व्यापार मंडल में न लाए कोई
विशेषवर नाथ कारोबारी विशेषवर नाथ का कहना है कि नया बनने वाला व्यापार मंडल सभी वर्गों को साथ लेकर चले। किसी की अपनी विचारधारा हो सकती है कि लेकिन इसको व्यापार मंडल में न लाए। इससे मतभेद उत्पन्न होते हैं। नया व्यापार मंडल हर दो से तीन माह में एक बैठक सभी कारोबारियों के साथ करे और उनकी समस्याओं को सुने। इन पर क्या काम हुआ है, इसकी रिपोर्ट अगली बैठक में होनी चाहिए।
सभी एकजुट होकर करें काम
नरेंद्र कुमार कारोबारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। व्यापार मंडल के लिए पूरी कारोबारी बिरादरी परिवार की तरह है। ऐसे में जो भी व्यापार मंडल बने, वह कारोबारियों के हितों और समस्याओं को देखे और इनका निवारण करे।
एक मजबूत व्यापार मंडल चाहिए
राजेश शर्मा कारोबारी राजेश शर्मा का कहना है कि एक मजबूत व्यापार मंडल सभी कारोबारी चाहते हैं। उनका कहना है कि शिमला व्यापार मंडल का अपना एक अलग महत्व है। इसमें किसी भी तरह की पार्टीबाजी पूरे प्रदेश में गलत संदेश देती है। ऐसे में इससे सभी को बचना चाहिए। नया व्यापार मंडल मजबूती से सरकार के सामने कारोबारी का पक्ष रखे, यही सब चाहते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment