header ads

एरियर व मकान भाड़ा का पैसा नहीं मिलने पर सेविकाओं ने किया विरोध

आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के प्रखंड इकाई की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

भास्कर न्यूज|नरकटियागंज
आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रखंड अध्यक्ष पम्मी ने कहा कि सरकार न तो मानदेय की वृद्धि कर रही है और न हीं सरकारी कर्मी का दर्जा दे रही है। वहीं वर्ष 2017 के फरवरी से लेकर फरवरी 2020 तक के केंद्रों का मकान भाड़ा का भुगतान भी नहीं किया गया। वे नगर के पांडेय टोला स्थित रामजानकी मंदिर प्रांगण में सेविकाओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने सेविकाओं को कहा कि एकजुटता से हीं किसी भी लड़ाई पर विजय प्राप्त किया जा सकता है। संघ के बैठकों में जो सेविका नहीं शामिल होंगी, उनके खिलाफ संघ अपनी तरफ से कार्रवाई करेगा।

मंगलवार को मंदिर प्रांगण में आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के प्रखंड इकाई की बैठक की गई। जिला कार्यकारिणी सदस्य स्नेहलता कुमारी ने कहा 2007 से एरियर का भुगतान भी नहीं किया गया है। मातृत्व वंदना फार्म भरने, ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म मृत्यु का प्रोत्साहन राशि व आंगनबाड़ी केंद्रों के रख रखाव की राशि का भुगतान भी नहीं हुआ है।

प्रशिक्षण के बाद भी मानदेय को छोड़ प्रोत्साहन राशि नहीं दी

सेविकाओं ने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में आई बाढ़ में सेविकाओं द्वारा पीड़ितों को भोजन कराया गया। लेकिन उसकी भी राशि परियोजना द्वारा नहीं दी गई है। इसके साथ हीं 2019 में नियुक्त हुई सेविकाओं के प्रशिक्षण उपरांत भी मानदेय को छोड़कर कोई प्रोत्साहन राशि नहीं दिया गया है। बैठक में उपस्थित एनसीपी के प्रदेश सचिव डॉ. मो. राशिद आजीम ने सेविकाओं के 17 सूत्री मांगों के समर्थन में सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि आपके संघर्ष में आगे भी पूर्ण सहयोग रहेगा। बैठक के बाद सभी सेविकाओं को मास्क वितरित किया गया। इस मौके पर प्रखंड महासचिव अर्पणा राय, संरक्षक प्रभा सिन्हा, सेविका संगीता कुमारी, गौरी सेठ, अनिता देवी, शीला कुमारी, पूनम देवी आदि दर्जनाधिक सेविका उपस्थित थी।

मांगों को लेकर रसोइया संघ ने किया धरना-प्रदर्शन

अपनी मांगों को लेकर बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ एटक ने मंगलवार को बलिराम भवन में धरना दिया गया। धरना पर बैठे लोगों ने नौतन प्रखंड के मृत रसोईया लक्ष्मी देवी,एवंअनिरुद्ध दूबे को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद क्वारेंटाइन सेन्टर पर काम करने वाली रसोईया के भुगतान की मांग की गई। अप्रैल- मई माह में जो रसोईया सेन्टर पर प्रवासी मजदूरों को खाना बना कर खिलाई उसका भुगतान अभी तक नहीं होना खेदजनक बात है। इस लॉकडाउन की स्थिति में रसोईया को कम से कम एक माह के अतिरिक्त मानदेय का भुगतान किया जाय।

साथ ही सभी रसोईया को इस बाढ़ की स्थिति में सुखा राशन उपलब्ध कराने की मांग की गई। मौके पर संघ के संरक्षक ओम प्रकाश क्रान्ति, जिला अध्यक्ष लालबाबू राम, जिला सचिव वीणा देवी उपाध्यक्ष रामाश्रय हजरा,जिला संगठन मंत्री शंभू नाथ मिश्र, अनिता देवी, रिंकू, निर्मला, शोभा, संजू , आरती, हेमा, अनिता, ममता, कांति, शांति, सुगान्ती, शारदा खातून, चन्द्रावती, देवी ने अपने -अपने विचार रखे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The servants protested over the non-payment of arrears and house rent


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget