header ads

गिरि में भारी गाद आने से पानी नहीं हो पाया लिफ्ट, कई जगह पानी की सप्लाई प्रभावित

भारी बारिश के चलते गिरि नदी में गाद आ गई है। इससे शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। मंगलवार सुबह से गिरि के पंप नहीं चल पा रहे हैं। इससे शिमला शहर में कई जगह पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। भारी बारिश के कारण गिरी में ज्यादा मात्रा में गाद आ गई। इस कारण गिरी के पंप बंद करने पड़े हैं।

मंगलवार सुबह तक चौबीस घंटे में गिरी से करीब 12 एमएलडी पानी ही पहुंचा था, जबकि आम दिनों में यहां से 20 एमएलडी से ज्यादा का पानी आता है। सप्लाई में आई बाधा के कारण शहर में कई जगह पानी की आपूर्ति नहीं दी जा सकी। छोटा शिमला, ऐराहोम, स्ट्राबरी हिल, कनलोग आदि में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। ऐसे में बुधवार को शहर में पानी का संकट और भी गहरा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lift due to heavy silt in Giri, water could not lift, water supply affected in many places


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget